
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में एक छात्रा को शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिए जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा छात्रा की माँ ने दर्ज कराया है। मामले में कोरियासा निवासी रंजन सिंह को आरोपी बनाया है।

कहा है कि बेटी सत्संग कॉलेज मे पढ़ाई करती है। 04 जनवरी 2023 को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। उसके बाद सभी सगे-संबधी के घर खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। कहा है कि उसकी बेटी को रंजन सिंह बहला फुसला कर शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया है। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


