
Dumka: दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया बांध में डूबने से रविवार को चार बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे के बगल के गांव पथरिया बांध में स्नान करने गए थे।

जानकारी के अनुसार मृतकों में थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के कुंदन कुमार (12), रेखा कुमारी (10), ज्ञान गंगा कुमारी (12) एवं नंदनी कुमारी (10) हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है।

बता दें कि दुमका में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से तालाब में काफी पानी भरा हुआ था. ऐसे में बच्चे पानी की गहरायी नहीं समझ पाये और गहरे पानी में चले गये. जिसकी वजह से यह हादसा हो गया.


