
Deoghar: देवघर ज़िले के रिखिया थाना क्षेत्र के डहूआटांड मे रविवार की देर रात अज्ञात मैजिक ने एक वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। इस घटना मे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका का नाम 60 वर्षीय नुनुवती देवी पति सुखदेव महतो है।

घटना की बावत बताया जाता है कि वह सड़क किनारे खड़ी थी उसी दौरान एक अनियंत्रित मैजिक वाहन के चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उसे धक्का मार दिया और वाहन को लेकर फरार हो गया।

जानकारी मिलते ही रिखिया थाना प्रभारी अभिनाश गौतम सदलबल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।


