जसीडीह/देवघर।

जसीडीह थाना क्षेत्र के तिवारीडीह गांव से लापता सात वर्षीय बच्ची करीब 24 घंटे बाद मधुपुर थाना क्षेत्र से बरामद की गयी। बच्ची के पिता का नाम सोहन रमानी बताया जा रहा है।

पिता के अनुसार उसकी बच्ची रविवार को सुबह 10 बजे के करीब खेलते-खेलते घर से निकली और फिर गायब हो गई। काफी तलाश करने के बावजूद बच्ची का पता न चलने पर पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्ची बेज़ुबान है और न ही सुनने में सक्षम है। पुलिस ने तुरंत ही बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस ने सोशल मीडिया साइट्स पर बच्ची की तस्वीर डालने के साथ लोगो से अनुरोध किया कि बच्ची जहा भी मिले तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

सोमवार सुबह मधुपुर थाना क्षेत्र के एक नेता की नज़र इस बच्ची पर पड़ी और उसे मधुपुर थाना ले गए। वहा से जसीडीह थाना को तुरंत सूचित किया गया। बच्ची के माता-पिता तुरंत पुलिस के साथ मधुपुर पहुंचे और उसे सकुशल उसे वापस ले आए। हालांकि अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि बच्ची मधुपुर कैसे पहुंची।




