![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
Deoghar: देवघर जिले के रहने वाले दो लोगों से अलग-अलग तरीके से 1.25 लाख रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों भुक्तभोगी ने मामले को लेकर साइबर थाना में अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत की है। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी कृष्णा दास से केवाइसी अपडेट करने के नाम पर क्रेडिट कार्ड से 80 हजार की ठगी कर ली गयी।
उसे एक अननॉन नंबर से कॉल आया और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर झांसे में ले लिया। उसके बाद ओटीपी और पिन लेकर क्रेडिट के माध्यम से 80 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
दूसरा मामला जलसार रोड स्थित लक्ष्मी निवासी के रहने वाले जयकिशन चौरसिया का है। उसने फेसबुक सॉप पर गिफ्ट आइटम पर लुभावने ऑफर देखा। उक्त सॉप पर दिये वाट्सएप नंबर पर उसने गिफ्ट लेने के लिये कॉल किया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
उसने गिफ्ट को पसंद किया उसके बाद बुक करने की बात कही। उससे पहले 20 हजार और दूसरी बार 25 हजार ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। एक सप्ताह बित जाने के बाद सामान नही पहुंचा तो उसने उक्त नंबर पर कई बार कॉल किया लेकिन रेस्पोंस नहीं लिया गया। उसके वह शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा। आवेदन लेकर साइबर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)