
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के बाजार समिति रिफूजी कॉलोनी के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली।

इस मामले को लेकर शिक्षिका शिवपुरी छत्तीसी निवासी अमिता मिश्रा ने कुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि वह बाजार समिति के पास एक ठेला वाले से आम खरीद रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और गले से चेन खींचकर फरार हो गया। इधर कुंडा पुलिस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।


