
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना अंतर्गत बंदरबासा गांव में गोचर जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच लड़ाई हो गई। भतीजा और भाई ने मिलकर चाचा ढालू राणा 60 वर्षीय को लाठी डंडा से मार कर हत्या कर दिया। वहीं चाची रेखा देवी को घायल कर दिया।

बताया जाता बंदरबासा तारनी राणा और ढालो राणा आपस में दोनों भाई है। दोनों के बीच विगत कई वर्षों से गांव में स्थित गोचर जमीन को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को भी लड़ाई शुरू हुआ और अंजाम हत्या तक पहुंच गया। बताया कि मृतक का भाई तारनी राणा और बेटा पूरण राणा और सुलेखा देवी लाठी डंडे से ढालू राणा पर जानलेवा हमला कर दिया इस घटना में ढालू राणा वहीं जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। उसे बचाने उसकी पत्नी रेखा देवी और बेटा मदन राणा दौड़ कर पहुंचा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और बेहोशी हालत में ढालो राणा और घायल अन्य परिजन को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेजा। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने ढालू राणा को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार है।


