
Deoghar: जिले के कुंडा थाना इलाके के घोड़दौड़ा व पांडेय मोड़ के समीप रंगदारी मांगने को लेकर 30 मई को फायरिंग कि घटना घटित हुई थी। मामले में दो आरोपियों ने दो दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर किया था।

सूत्रों कि माने तो पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर पूछताछ के लिए 48 घंटे के रिमांड पर लिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने आरोपित भिखना गांव निवासी लक्की ठाकुर व दोनिहारी गांव निवासी धीरज यादव का रिमांड स्वीकृत कर दिया है। बताते चले कि घोड़डौड़ा एवं पांडेय दुकान के नजदीक तीन बाइकों पर सवार अपराधियों ने दोनों स्थानों पर पर पांच राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया था। मामले को लेकर घोड़दौड़ा गांव निवासी अनंत कुमार मिश्रा ने तीन बाइकों पर सवार दो नामजद सहित छह अज्ञात के खिलाफ कुंडा थाने में आर्म्स एक्ट सहित रंगदारी व जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें कुंडा थाना इलाके के भिखना गांव निवासी लक्की ठाकुर व दोनिहारी गांव निवासी धीरज यादव के अलावा उनके चार अज्ञात साथियों को आरोपित बनाया गया था।

घटना 30 मई की रात को घटी थी। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया था। सूत्रों कि माने तो पुलिस दोनों नामजद आरोपी को रिमांड लेकर पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


