
Deoghar: पटना के जक्कनपुर थाना इलाके की रहने वाली एक युवती से धोखाधड़ी कर 17 लाख रूपये ठगी करने वाले आरोपी को नगर थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर जक्कनपुर की पुलिस अपने साथ ले गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम गौतम मृणाल है जो बिहार के जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा मोहल्ला का रहने वाला है।

बताया जाता है कि जक्कनपुर की युवती से उसकी दोस्ती शादी डॉट कॉम पर हुई थी। उसने युवती को अपने आप को एयर इंडिया का पायलट और सिंगर बताया था। वह अपने आप को मुंबई में रहने की बात बताई थी। उसने युवती से अपने पिता का इलाज कराने के नाम पर झांसे में लेकर पहले करीब तीन लाख रुपये लिया दिल्ली में इलाज कराने की बात कही। उपरांत पिता के गंभीर बीमारी होने की बात बता कर वेल्लोर इलाज के लिए ले जाने की बात कही और 14 लाख रूपये का मांग किया। युवती ने जब इतना राशि देने में असमर्थता जताई तो वह गिड़गिड़ाने लगा और रोने लगा। उपरांत युवती ने किसी तरह से इंतजाम कर उसे बैंक के माध्यम से रूपये ट्रांसफर कर भेज दिया।

बताया जाता है कि उसके बाद से गौतम मृणाल उससे दुरी बनाने लगा। जब युवती को धोखाधड़ी किये जाने का अहसास हुआ तो अगस्त 2023 में जक्कनपुर थाना में धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज कराया। आरोपी को गिरफ्तार करने जक्कनपुर थाना के इंस्पेक्टर एच एन सिंह, दरोगा दिनेश मंडल पहुंचे थे। जबकि छापेमारी में नगर थाना के एसआई घनश्याम गंझु सदलबल शामिल थे।



