
Bokaro: राज्य के पूर्व मंत्री समरेश सिंह (Former state minister Samresh Singh) के अस्वस्थ होने के कारण उनके परिजनों ने बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर सीसीयू में वेंटिलेटर पर रखकर इलाज कर रहे हैं। धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना एवं उनके पुत्र वधु और बोकारो विधानसभा के प्रत्याशी श्वेता सिंह से उनके बारे में जानकारी ली।

पशुपतिनाथ सिंह ने बोकारो जनरल अस्पताल के निदेशक चिकित्सा सेवाएं से पूर्व मंत्री समरेश सिंह के तबीयत के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने लंग्स में इन्फेक्शन होने की बात कही, जिसका उपचार किया जा रहा है।

सांसद के साथ भैया आरएन ओझा, कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार वर्मा, जयदेव राय, विद्या सागर सिंह, गोपाल साह, अनिल कुमार सिंह, रामू दत्त सहित अन्य मौजूद थे।


