
Deoghar: देवघर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच मेयर पद के प्रत्याशी उमाशंकर सिंह लगातार जनता के बीच पहुँच रहे हैं। समर्थकों के हुजूम के साथ डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से उमाशंकर सिंह स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने का वादा कर रहे। जनता भी प्रत्याशी उमाशंकर सिंह को समर्थन का आश्वासन दे रही है।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य है। निःस्वार्थ भाव से उन्होंने देवघर निगम क्षेत्र के वार्डों और मोहल्लों के लिए हमेशा काम किया है। कोरोना काल में भी वो जनता की मदद के लिए खड़े रहे। अब फैसला यहां की देवतुल्य जनता करें।

देवघर शहर की सबसे बड़ी समस्या में शामिल पानी की किल्लत को दूर करने का वादा करते हुए उमा शंकर सिंह कहते हैं कि देवघर नगर निगम में किसी भी परिवार को पेयजल के अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। हर गली-मोहल्ले की साफ़ सफाई होगी। बिजली की रौशनी से पूरा शहर चमकेगा।
जनसंपर्क के दौरान उमाशंकर सिंह ने देवघर नगर निगम क्षेत्र के बड़े नालों की नियमित सफाई, डस्टबिन व हाइमास्ट लाइट, 36 वार्डों में स्ट्रीट लाइट, सड़क-नाला व फुटपाथ निर्माण, आवास योजना का लाभ, बाघमारा बस स्टैंड में दुकानों की व्यवस्था, रामपुर वर्टिकल फ्लैट को चालू कराने, निजी मार्केट निर्माण, प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक भवन, निगम कर्मियों के वेतन नियमितीकरण, महिलाओं की सुरक्षा और निगम अस्पताल व जांच घर, एंबुलेंस सुविधा, ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का वादा किया।


