
Deoghar News : देवघर नगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने एवं आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिमल बहादुर थापा (23 वर्ष), पिता भोला बहादुर थापा, निवासी बिलासी टाउन, नियर न्यू विजन स्कूल, थाना नगर, जिला देवघर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 26 को वादी अमित कुमार जायसवाल, पे०-भैरव कुमार जायसवाल, सा०-राम रत्न रोड, थाना नगर, जिला देवघर ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में नगर थाना कांड संख्या 287/26 में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना स्थल से एक मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस वादी द्वारा पुलिस को सौंपे गए थे, जिन्हें विधिवत प्रस्तुति सह जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया था। कांड के सभी अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर 12 अगस्त 26 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बिमल बहादुर थापा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना कारित करने की बात स्वीकार की है। मामले के अन्य प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी है।
11 कांडों में दर्ज है आरोपी का नाम
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नगर, रिखिया, कुंडा और मोहनपुर थाना क्षेत्र में कुल 11 कांड दर्ज हैं। इनमें देवघर नगर थाना कांड संख्या-377/20 कुंडा थाना कांड संख्या-104/20, देवघर नगर थाना कांड संख्या-245/22, मोहनपुर थाना कांड संख्या-224/22, मोहनपुर थाना कांड संख्या-225/20, देवघर नगर थाना कांड संख्या-267/23, देवघर नगर थाना कांड संख्या-356/23, देवघर नगर थाना कांड संख्या-680/23, रिखिया थाना कांड संख्या-112/24, देवघर नगर थाना कांड संख्या-260/24, देवघर नगर थाना कांड, संख्या-188/25 शामिल हैं।
छापेमारी टीम में ये पुलिस पदाधिकारी रहे शामिल
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी दल में पुअनि-सह-थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पुअनि शंकर रजक, पुअनि धनश्याम गंडू एवं पुअनि सुमंत प्रसाद के अलावा देवघर नगर थाना सशस्त्र बल शामिल था।गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



