
Deoghar: देवघर -चांदन मुख्य सड़क स्थित बाघमारा बस स्टैंड के पास देर रात बदमाशों ने हथियार के बल पर टोटो चालक से टोटो व मोबाइल की छिनतई कर ली। घटना को अंजाम जसीडीह या रिखिया थाना क्षेत्र में दी गयी है इसे लेकर दोनों थाना पुलिस के बीच दिनभर परेशान रही। इसे लेकर चालक रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा कोड़ाबांध निवासी अमन कुमार सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे तीन युवक टावर चौक पर उसे मिला और चांदन रोड स्थित बाघमारा न्यू बस स्टैंड इलाके में जाने को कहा। जब वह बाघमारा बस स्टैंड के पास पहुंचा तो तीनों व्यक्ति टोटो से उतरा। उसके बाद उसे पकड़ कर पास के झाड़ी में ले गया और वहां हथियार सटा कर दो हजार नगद एवं मोबाइल छिन लिया। उसके बाद उसे रस्सी से पैर हाथ को बांध कर छोड़ तीनों बदमाश टोटो को भी लेकर फरार हो गये।

चालक ने बताया कि देर रात को किसी तरह अपने दांत के सहारे रस्सी को काटा और भाग कर तिवारी चौक स्थित टोटो मालिक को घटना की सूचना दी। उसके बाद सबसे पहले शिकायत देने जसीडीह थाना पहुंचा तो वहां से उसे नगर थाना भेज दिया गया। बाद में पता चला की जहां छिनतई की घटना हुई है वह रिखिया थाना क्षेत्र में पड़ता है। उसके बाद थक हार कर उसने नगर थाना में ही आवेदन देकर शिकायत दी।


