
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत भवन के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना कि जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में हरीहर मंडल, नरेश मंडल और राजू मंडल के नाम शामिल हैं। जो देवीपुर थाना क्षेत्र के बुची पहड़तल्ली का रहने वाला है। घटना की बावत बताया जाता है तीनों एक बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने देवघर आ रहे थे। उसी क्रम में गौरीपुर पंचायत भवन के पास एक कुत्ता सामने आ गया जिससे बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में तीनों घायल हो गए।


