
Deoghar: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर की ओर से शुक्रवार को अभिनेता अजय देवगन (actor ajay devgan) की फिल्म थैंक्स गॉड (thanks god) के खिलाफ नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है। मामले में चित्रगुप्त भगवान का अश्लील चित्रण करते हुए कायस्थों के धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर के जिला अध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक के बयान पर शिकायत दर्ज कराई गई है। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि फिल्म में जिस तरह भगवान चित्रगुप्त का चित्रण किया गया है। इससे ना केवल चित्रांश बल्कि पूरे हिन्दू समाज में रोष है। कहा कि इसका पूरे देश में चित्रांश परिवार की ओर से विरोध शुरू हो गया है। कई प्रदेशों में एफआईआर भी दर्ज कराया गया है। बावजूद फिल्म के प्रदार्शन पर रोक नहीं लगाई जाती है तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

मौके पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना प्रभारी चन्द्र विजय प्रसाद चंदन, प्रमंडलीय सचिव राजेश प्रसाद, महासचिव प्रो. विनोद कुमार लाल, सचिव विनय कुमार सिन्हा ,डॉ. गोपाल जी शरण, कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत श्रीवास्तव ,संयुक्त सचिव विल्सन कुमार सिन्हा ,संयुक्त सचिव शशि भूषण निराला, कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार सिन्हा, प्रभाकर सिन्हा , निरंजन कुमार सिन्हा , संजय कुमार सिन्हा , प्रशांत कुमार सिन्हा , रमण कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा , आकाश कुमार सिन्हा, अनंत सिन्हा , मुकुल कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार जमुआर, विनय कुमार अंबष्ट ,अनुज कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश उपस्थित थे ।


