
Ranchi: पिछले कुछ दिनों से झारखंड के राजनीती में भूचाल सा आया हुआ है। चाहे मामला ईडी की जाँच से जुड़ा हो या प्रॉफिट टू ऑफिस से। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ये मामले झारखंड की सियासत से जुड़ जाते हैं। इस बार मामला सूबे की गद्दी से है। जो एक फैसले पर टिकी है। लेकिन, फैसले के इंतजार में राजनीती बेसब्री झारखंड के नेताओं की ट्वीट से जगजाहिर हो रही है।

कई मुद्दों पर झारखंड सरकार पर आक्रामक रहे बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के ट्वीट ने झारखंड में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। मुद्दा झारखंड के सीएम से जुड़ा है। सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग में सुनवाई पूरी होने के बाद सुरक्षित रखे गए फैसले से अचानक बढ़े सूबे की सियासी तापमन के बीच गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के एक के बाद एक ट्वीट ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।

अभी पहले ट्वीट की आंच मध्यम भी न हुई थी कि दूसरे ट्वीट ने शोला भड़का दिया। दरअसल, करीब 8.32 में सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया कि जोहार, जय श्रीराम आखिर झारखंड में हो गया काम? इस ट्वीट को लोग चुनाव आयोग में चल रहे मामले में हेमंत सोरेन से जुड़े फैसले से जोड़ कर सवाल कर ही रहे थे कि क्या चुनाव आयोग का फैसला राजभवन पहुँच गया है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुआ रात साढ़े 10 बजे निशिकांत दुबे ने सियासत गलियारे की कानाफूसी को तेज कर दिया।
कल्पना सोरेन ने ट्वीट किया कि “वो गैंग बनाएंगे, आइए हम और आप मिलकर देश बनाते हैं. अपना सोना झारखण्ड संवारते हैं.” इसे रीट्वीट करते हुए सांसद निशिकांत ने लिखा है “झारखंड के सोना को संवारने की ज़िम्मेदारी लेने की शुभकामनाएँ”.
अब इस ट्वीट से अटकलें और भी तेज हो गयी हैं कि क्या कल्पना सोरेन झारखंड को संवारने की जिम्मेदारी लेने वाली हैं?, क्या हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे रहे?, क्या चुनाव आयोग का फैसला राजभवन (झारखंड) पहुँच चूका है? ऐसे कई सवाल हैं जो लोगों के ज़ेहन में दौड़ रहे।
वैसे निशिकांत दुबे के ट्वीट में झारखंड के “सोना” से क्या तात्पर्य है इसको लेकर फ़िलहाल, कयासों और अटकलों का बाजार ही गर्म है। लेकिन ट्वीट्स इस बात को जाहिर जरूर कर रहे कि झारखंड की राजनीती में कुछ नया होने वाला है। जिसके पत्ते वक़्त आने पर खुलेंगे।



