
Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण झारखंड में दो दिनों तक हुई भारी बारिश नौनिहालों के लिए जानलेवा साबित हुई। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुई घटना के कारण रविवार को दस बच्चे पानी में डूब गए। इनमें से कुछ लोगों को बचाया गया जबकि ज्यादातर लोगों की जान चली गई।

पलामू के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बंद पड़े गौरा माइंस के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। पोंची पंचायत के इस बंद पड़े मांइस के तालाब से दो बच्चों का शव निकाला गया। वहीं, एक बच्चे का शव की तलाश जारी है। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया।

हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेरु तालाब में तीन बच्चे डूब गए, प्रशासन की टीम बच्चों की तलाश कर रही है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
कोडरमा में एक की गई जान
कोडरमा के लोकाई गोसाई टोला स्थित तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी। लोकाई के 4 बच्चे सौम्या सिन्हा (13), सुमित कुमार (12) दोनों के पिता दिलीप सिन्हा, हर्षिका कुमारी (12), अंकेश कुमार (13), दोनों के पिता प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह बगल के ही तालाब के पेड़ घूमने गए थे। इसी दौरान चारों बच्चे पानी में उतरे और डूबने लगे। तीन बच्चे एक दूसरे को पकड़ कर निकल गए, जबकि एक बच्चा वही मिट्टी में फंय गया , जिससे अंकेश कुमार की मौत हो गई।


