
Deoghar: धनबाद जिला बल से श्रावणी ड्यूटी करने आया एक जवान पिछले तीन दिनों से गायब हो गया है। गायब हुए जवान का नाम प्रदीप कुमार साह है जो गिरिडीह जिला अंतर्गत खुखरा थाना क्षेत्र के खमराबाद का रहने वाला है। वह धनबाद के बरबड्डा थाना में कार्यरत था।

इसे लेकर उसके भाई जो बोकारो जिला बल का आरक्षी रोहित कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर जानकारी दी है। बताया जाता है कि वह 12 अगस्त से ही गायब है। इसकी जानकारी तब हुई जब ड्यूटी रोस्टर की जांच की गयी जिसमें वह अवसेंट मिला।

जब उसके भाई ने उसके फोन पर बात करनी चाही तो मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। बताया जाता है कि उसकी प्रतिनियुक्ति ओपी-7 बाबा मंदिर पश्चिम द्वारा में था। बताया जाता है कि भूरभूरा मोड़ के पास एक मकान में वह किराये पर रह रहा था। नगर थाना में शिकायत


