
Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला-2022 में देवघर और बासुकिनाथ में विद्युत व्यवस्था बेहतर रहेगी। जिसको लेकर ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार देवघर पहुंचे। प्रधान सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ऊर्जा सचिव द्वारा बैठक में विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

बैठक में प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग अविनाश कुमार द्वारा देवघर एवं दुमका के संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में जितने भी पावर सब स्टेशन है एवं केबल है सभी के मरम्मती का कार्य पूर्ण करा ले ताकि, श्रावणी मेला के दरम्यान निर्बाध विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। आगे उन्होंने देवघर और बासुकिनाथ मेला क्षेत्र में केबल फॉल्ट को अविलम्ब दुरुस्त करने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि केबल फॉल्ट के मरम्मती हेतु तकनीकी अधिकारी एवं कर्मी की उपलब्धता सुनिश्चित कराए ताकि, श्रावणी मेला के दौरान किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके।
क्रिटिकल जगहों का चयनित कर इमरजेंसी लाइट की करे व्यवस्था

इसके अलावे प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग अविनाश कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया देवघर एवं बासुकिनाथ मेला क्षेत्र में वैसे जगहों पर जहाँ बेहतर बिजली की व्यवस्था संभव नही है। उन जगहों का चयन कर वहाँ पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत व्यवस्था बहाल की जाए। आगे उन्होंने कहा कि पूरे श्रावणी मेला के दौरान विद्युत आपूर्ति/मरम्मती से संबंधित अधिकारी/कर्मी मेला क्षेत्र में ही रहना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी अधिकारी/कर्मी श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र से अनुपस्थित पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी/कर्मी के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाएगी।

बैठक में प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग द्वारा पूरे संथाल परगना में विद्युत व्यवस्था, विद्युत चोरी, रुके हुए प्रोजेक्ट एवं वसूली आदि से जुड़ी विभिन्न बिंदुओ की समीक्षा करते हुए सबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त देवघर डॉ कुमार तारा चंद्र, उपविकास आयुक्त दुमका करण सत्यार्थी, विद्युत प्रमंडल देवघर एवं दुमका के संबंधित अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।


