
Deoghar: देवघर समेत पूरे संथाल परगना वासियों के लिये आज बेहद खास दिन है. देवघर एयरपोर्ट शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए good न्यूज है कि आज बाबा बैद्यनाथ की नगरी में इंडिगो की पहली फ्लाइट की सफल ट्रायल लैंडिंग और take off कराया गया. खास बात ये रही कि देवघर का लाल ही देवघर पहली फ्लाइट लेकर पहुँचा.

देवघर के बेटे पायलट गौरव निशांत ही इस फ्लाइट को लेकर बाबा बैद्यनाथ की नगरी पहुँचे और सफ़लतापूर्वक लैंडिंग कराया.

देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) से यात्रियों को लेकर जहाज के उड़ान भरने की तैयारी अब पूरी हो चुकी है. इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) की लैंडिंग (Landing) करने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने से पहले एयरलाइन कंपनी इंडिगो का ट्रायल सफ़लतापूर्वक हो गया. अब महज कुछ दिनों में ही देवघर से हवाई सेवा की शुरुआत को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.
मंगलवार को नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट की लैंडिंग हुई. यह उड़ान कलकत्ता से भरा गया था. फ्लाइट के take-off और लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर सभी इंतजाम कर लिए गए थे. आज की फ्लाइट आने के बाद यह साफ हो गया कि यहां लगे सारे उपकरण, ट्रैफिक कंट्रोल उपकरण और रन वे ऐलाईटमेंट की सफ़लतापूर्वक जांच हो गयी. अब आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट देवघर से तीन बार take-off और लैंडिंग करेगी. अब य़ह तय हो गया है कि श्रावणी मेला से पहले देवघर से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी.


