
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट इलाके में एक सेल्स मेन का बैग काट कर चोरों ने 01 लाख 89 हजार 499 रूपये की चोरी कर ली।

इसे लेकर थाना में कुशुम सेल्स कंपनी में कार्यरत सेल्स मेन कुंडा थाना क्षेत्र के हाथीपहाड़ बंधा टिचर कॉलोनी निवासी परितोष भट्टाचार्या ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि वह कुशुम सेल्स कपंनी में पिछले चार माह से सेल्स मेन का काम करा है। 15 नवंबर को गणेश मार्केट में कलेक्शन करने पहुंचा था। गणेश मार्केट स्थित मां शक्ति ट्रेर्डस में अंतिम रकम लेने के उपरांत ओम किराना होते हुए कनक स्टोर पहुंचा।
वहां जैसे ही अपने बैग को खोला तो देखा की बैग कटा हुआ है और उसमें रखा 01 लाख 89 हजार 499 रूपये गायब है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


