Deoghar: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 (civil services exam 2021) के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई 2021 (UPSC CSE 2021) के अंतिम परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। आयोग द्वारा जारी की गई सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।
देवघर के बेटे आयुष वेंकट वत्स (AYUSH VENKAT VATS) ने जिले का मान बढ़ाया है। आयुष को देश में सिविल सेवा परीक्षा 2021 74वां स्थान मिला है। आयुष विलियम्स टाउन मोहल्ले में रानी कोठी के रहने वाले हैं। आयुष के पिता तरुण सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद से अभी हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं और उनकी मां कटोरिया के एक स्कूल में शिक्षिका हैं।
आयुष ने दिल्ली से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आयुष ने पहली बार में ही यूपीएससी सिविल सर्विसेज़ परीक्षा में सफलता हासिल की है।