
Ranchi: बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना गहरा निम्न दबाव (डिप्रेशन) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसका असर झारखंड पर दिख रहा है।

इसके प्रभाव से झारखंड में अगले कई दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और कई जिलों में भारी वर्षों की चेतावनी जारी की है।

6 जुलाई को गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 7 से 9 जुलाई तक संताल परगना और आसपास के क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद चार दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।


