
Ranchi: गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Godda BJP MP Nishikant Dubey) ने शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर (Contempt petition filed in Jharkhand High Court) किया है। याचिका में उन्होंने देवघर एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की मांग (Demand to start Deoghar airport soon) की है।

याचिका में उन्होंने कहा है कि झारखंड हाई कोर्ट ने वर्ष 2013 के एक पीआईएल की सुनवाई के दौरान तत्कालीन अधिकारियों द्वारा दिए गए हलफ़नामे को देखते हुए याचिका निष्पादित की थी लेकिन हाई कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी देवघर यरपोर्ट पर अब तक उड़ानें शुरू नहीं हुईं।

याचिका में यह भी कहा गया है कि कुछ उड़ान कंपनियां वहां से अपनी सेवा शुरू करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं लेकिन एयरपोर्ट फंक्शनल नहीं होने के कारण देवघर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू नहीं की जा रही है,जिससे संथाल के लोगों को विमान सेवा लेने में परेशानी हो रही है।
निशिकांत दुबे ने अवमानना याचिका हाई कोर्ट के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय के माध्यम से दाखिल की है। याचिकाकर्ता के वकील के मुताबिक़, देवघर एयरपोर्ट शुरू करने के साथ ही वहां के कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए एप्रोच रोड का निर्माण किया जाना था, लेकिन उस पर भी ध्यान नहीं दिया गया, जो अधिकारियों का उदासीन रवैया दिखाता है।


