
Godda: जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरोजपुर बाईपास रोड में सत्संग भवन के पास शनिवार की सुबह मेघनाथ निवासी सुजीत कुमार सिंह (28 ) का शव बरामद किया गया।

लाश सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। जिसपर गहरे जख्म के निशान थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को लाश होने की सूचना दी। शव की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। घटना को लेकर घर वाले काफी व्यथित हैं। शव को देख कर लग रहा है कि उसे बुरी तरह मारा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


