
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने मारपीट कर जानलेवा हमला करने एवं रंगदारी मांगने के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम लक्ष्मण पंडित और नन्दकिशोर पंडित के नाम शामिल है जो थाना क्षेत्र के सिंघवा का रहने वाला है।

बताते चलें कि सिंघवा निवासी अमर यादव के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में कहा है कि उसका ससुराल उपर सिंघवा में है। ससुराल से उसे जमीन मिला है। वह उक्त जमीन पर बांउड्री करा रहा था। उसी दौरान नंन्द किशोर पंडित, लक्ष्मण पंडित, देवा कुशवाहा साकिन उपर सिंघवा और देबू साह जसीडीह बाजार निवासी वहां पहुंचा और कहा कि यदि इस जमीन पर घर बनाना है तो एक लाख नकद रंगदारी देना होगा। जब उसने रंगदारी देने से मना किया तो देवा कुशवाहा चाकू से हमला कर दिया और पिस्टल निकाल कर गोली मारने की धमकी देने लगा।

उसने फोन पर से मोबाइल में रूपये भेजने को कहा। तो उसने अपने एक दोस्त राकेश सिंह से 10 हजार रूपये भेजने को कहा। देवा कुशवाहा ने अपने एक दोस्त महादेव के नंबर पर रूपया मंगाया। इधर नगर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी में जुट गयी है।


