
Godda: टाउन थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के काले कारोबार में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सोनू कुमार, आकाश कुमार भगत और रितेश कुमार हैं। ये सभी टाउन थाना क्षेत्र के गुलजारबाग के रहने वाले हैं।

टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि साकेतपुरी मैदान में कुछ लड़कों द्वारा ब्राउन शुगर की ब्रिकी और सेवन किया जा रहा है। सूचना पर गोड्डा थाना प्रभारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।



