![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
Deoghar: मधुपुर आरपीएफ (Madhupur RPF) ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (customer Care Center) के संचालक को गिरफ्तार किया है। संचालक की गिरफ्तारी जिले के बुढ़ैई थाना क्षेत्र से हुई है। गिरफ्तार ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर आरोप है कि वह रेलवे की अवैध टिकट (Illegal railway ticket) बनाकर बेचता था।
मधुपुर आरपीएफ ने बुढ़ैई थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर, सलैया स्थित “झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र” के संचालक रूपेश यादव को गिरफ्तार किया है। मधुपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर देवनाथ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी संचालक द्वारा व्यक्तिगत यूजर आईडी के माध्यम से रेलवे ई-टिकटों की अवैध रूप से खरीद-बिक्री कर रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर, बुढ़ैई थाना सहयोग से ग्राहक सेवा केन्द्र में छापेमारी की गई। जहां संचालक रूपेश यादव के लैपटॉप पर जांच-पड़ताल के दौरान रेलवे की ई-टिकट की खरीद का खुलासा हुआ। हालाँकि पूछने पर संचालक रूपेश यादव रेलवे ई-टिकट की खरीद और आपूर्ति के बारे में कानूनी दस्तावेज देने में विफल रहा। जिसके बाद उसे टीम ने हिरासत में ले लिया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
मौके पर से एक लैपटॉप और एक प्रिंटर जब्त किया गया है। आरपीएफ के अधिकारी के लिखित आवेदन पर आरोपित संचालक के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)