
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बैजनाथपुर के रहने वाले चंदन कुमार पांडेय ने थाना में मोबाइल एवं कैमरा सहित अन्य सामान की चोरी हो जाने को लेकर आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि वह मूल रूप से करनीबाग का रहने वाला है। बैजनाथपुर में एक भाड़े के मकान में रहता है।

16 जून की सुबह करीब तीन से पांच बजे के बीच उक्त सामान की चोरी हुई है। चोरी हुए सामानों में एक आई फोन, सोनी कंपनी का वीडीओ कैमरा, निकॉन कंपनी का स्टील कैमरा, 200 डी कैमरा, 6 मेमोरी कार्ड शामिल हैं। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।



