
Deoghar: देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के कडरासाल गांव में छत से गिरकर 45 वर्षीय रंजीत राउत की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार रात गर्मी की वजह से छत पर सोने चला गया था। तकरीबन रात एक बजे उसे लघुशंका महसूस हुई। वह आधी नींद में छत से नीचे उतरने लगा। अचानक रेलिंग के पास उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। छत से गिरने की आवाज से घरवाले जग गये नीचे जाकर देखा तो रंजीत को बेसुध पाया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए देवघर ले गए।

घायल की गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। दुर्गापुर ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस घटना से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।


