
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बिलासी शीतल मल्लिक रोड स्थित एक मकान का खिड़की तोड़कर शनिवार को दिन दहाड़े चोरों ने लाखों की संम्पति की चोरी कर ली। चोरी होने का पता गृहस्वामी को तब चला जब वे रात करीब 09 बजे ड्यूटी से वापस लौटे। इसे लेकर ग़ृहस्वामी बैंक मैनेजर दिवाकांत ठाकुर ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 15 जून को वे काम की प्रतिनियुक्ति पर मधुपुर एसबीआई ब्रांच गये थे। रात के करीब 09 बजे घर लौटे और अंदर ताला खोलकर प्रवेश किया तो देखा की हॉल का खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है। जब कमरे को छाना तो देखा की सारे कमरे का सामान अस्त- व्यस्त है। कमरे में रखे गोदरेज अलमीरा से तीन लाख नकद और लगभग पांच लाख के जेवरात की चोरी कर ली गयी है।

शिकायत मिलते ही देर रात को नगर थाना के एसआई ओमप्रकाश सिंह सदलबल वहां पहुंचे और छानबीन की। इधर नगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में रिखिया थाना इलाके से एक संदिग्ध को हिरसत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है।


