
Deoghar / Jasidih: छठ पूजा (Chhath Puja) को लेकर पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) की ओर से तीन स्पेशल ट्रेन चलाने (Three Special Trains) का निर्णय लिया गया है। जिसमें दो मेल एक्सप्रेस और एक डीएमयू ट्रेन चलाया जाएगा।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रेन हावड़ा रक्सौल के बीच चलाई जाएगी। जबकि दूसरा ट्रेन कोलकाता पटना के बीच दो दो फेरे में चलेगी। 03045 हावड़ा रक्सौल स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 20 और 23 अक्टूबर को हावड़ा से और 03046 डाउन 21 और 24 अक्टूबर को रक्सौल से खुलेगी।

वहीं 03133 कोलकाता पटना छठ स्पेशल (डानकुनी के रास्ते) 21और 23 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना होगी। वहीं पटना कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 और 24 अक्टूबर को पटना से रवाना होगी।
दोनों ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और स्लीपर बोगी उपलब्ध होगी। ट्रेन में 6912 सीट उपलब्ध होगी। दोनों ट्रेन में बुकिंग के लिए पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध होगा।
ट्रेन में सामान्य मेल एक्सप्रेस के अतिरिक्त विशेष शुल्क वसूला जाएगा। ट्रेन में रियायती और तत्काल टिकट उपलब्ध नहीं होगी।
वहीं अंडाल और बांका के बीच जसीडीह होते हुए आगामी 18 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 03539 और 03538 चलाने का निर्णय लिया गया है। अंडाल से जसीडीह होते हुए पुन अंडाल के लिए प्रस्थान करेगी।


