Ranchi: झारखंड में कोरोना (Corona In Jharkhand) की वजह से राज्य में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, बोकारो से एक, धनबाद से एक और सरायकेला से एक मरीज शामिल हैं। हालांकि राज्य में राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।
गुरुवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 2921 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत गुरुवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 1009 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 13908 मामले में सबसे अधिक 7167 राजधानी रांची में सक्रिय है। जिले में कुल 110846पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 102076 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 289 नए केस रांची जिले में मिले हैं ।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 289, बोकारो से 20, चतरा से 31, देवघर से 11, धनबाद से 14, दुमका से 55, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 107,गढ़वा से दो, गिरिडीह से एक, गोड्डा से 180, गुमला से एक , हजारीबाग से 14, जामताड़ा से नौ , खूंटी से एक, कोडरमा से 15, लातेहार से 35, लोहरदगा से 14, पाकुड़ से 59, रामगढ़ से तीन, साहेबगंज से 53, सरायकेला से एक, सिमडेगा से 78 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 25 मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 424337 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19575455 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 13908 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 405143 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5286 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.47 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।