
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग आश्रम के समीप ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गयी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए पीसीआर पुलिस द्वारा देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहीं ऑटो सवार महिला एवं बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के संबंध में पीसीआर तीन के पदाध्किारी ने बताया कि सत्संग आश्रम के पास ग़श्ती कर रहे थे। इस दौरान एक ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई।

जिसमें बाइक चालक तिलोना गांव निवासी हेमात अली नशे की हालत में बाइक चला रहा था। उसी क्रम में सामने से आ रही एक ऑटो में बाइक टकरा गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ऑटो पर सवार मधुपुर निवासी नीतू देवी एवं बच्चा निशांत कुमार घायल हो गये।
घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।



