
Deoghar Crime News : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना इलाके के घोरपरास जंगल मैं छापेमारी कर तीन साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गए सभी साइबर आरोपित गूगल सर्च इंजन पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर आम लोगों को ठगी करने का काम करते थे।

इनके पास से चार मोबाइल और 6 फर्जी सिम बरामद किया गया है।
जेल गए साइबर आरोपितों में अजय कुमार मंडल रघुवाडीह थाना खागा, सऊद अंसारी साकिन जरगड़ी थाना पालोजोरी और अजीत कुमार दास साकिन बरदेही ओपी पथरड्डा के नाम शामिल हैं।
छापेमारी दल में पुनि कृष्ण दत्त झा, पुअनि टेकलाल मेहता, थाना प्रभारी सारवां सहित जवान शामिल थे।


