
Deoghar: देवघर के कुंडा थाना (Kunda Thana Of Deoghar) इलाके से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जहां हाइवा ट्रक ने गश्ती ड्यूटी में लगी एक जीप में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। सरेआम बीच सड़क पर हुए इस हादसे में पुलिस जीप में सवार 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. जिनमे एक आरक्षी की हालत नाजुक बताई जा रही है और फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

हादसा कुंडा थाना क्षेत्र के हथगड़ के समीप हुआ है। जानकारी के अनुसार हाइवा का ड्राइवर गाड़ी चलाते वक्त नशे में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त हाइवा ट्रक बिल्कुल खाली था और ड्राइवर नशे (Drunken Hiva truck driver) में धुत्त था। इस दौरान बैंक ड्यूटी के निकली कुंडा थाना की पेट्रोलिग जीप हथगड़ के रास्ते चित्तोलोढ़िया स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जा रही थी तभी, सामने से आ रही हाइवा ट्रक ने पुलिस की गश्ती जीप को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि, जीप के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की माने तो, यह हादसा नहीं बल्कि, पुलिसिया कार्रवाई से नाराज़ ड्राइवर द्वारा जानबूझ कर मारी गई टक्कर है। फिलहाल, पुलिस ने हाइवा ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है।


