
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना में मारपीट कर छिनतई करने के मामले में आवेदन देकर शिकायत किया गया है। यह शिकायत कुशमाहा निवासी मुन्ना कुमार देव ने किया है। कहा है कि वह अपने साथी नटवर देव के साथ आपस में जेसीबी लेन देन को लेकर बातचीत कर रहा था।

उसी दौरान मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना इलाके के गुलनी निवासी सुमन कुमार सिंह, कुशमाहा निवासी शिव नारायण देव, बलराम देव, छोटेलाल देव, राजा सिंह ने उसके साथी पर हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान 12 ग्राम का सोने का चेन जिसकी कीमत 70 हजार तथा 25 हजार नकद की छिनतई कर ली। आवेदन लेकर जसीडीह पुलिस जांच में जुट गई है।


