
Ranchi: झारखंड सरकार ने दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जबकि एक IAS आधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी को पंचायती राज विभाग के निदेशक (Panchayati Raj Director) का अतरिक्त प्रभार मिला है।

यह पद पिछले दो माह से रिक्त था। इसके अलावा सरकार ने नियोजन निदेशक नेहा अरोड़ा को मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन झारखंड का अतरिक्त प्रभार सौंपा है।

वहीं, ITDA जमशेदपुर के परियोजना निदेशक के पद पर पदस्थापित चंद्रशेखर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इस संबंध में सोमवार को झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।


