Deoghar: 3 अक्टूबर 2021 को निर्धारित संताल परगना चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर के 2021-23 सत्र के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन का आज अंतिम दिन था। विभिन्न पदों के चुनाव को लेकर कुल 21 नामांकन हुए हैं।
अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी आलोक कुमार मल्लिक और संतोष शर्मा, महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी प्रमोद छावछरिया और राजन कुमार झा, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 17 नामांकन किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए इन 17 लोगों ने नामांकन किया है।
1. प्रिन्स सिंघल
2. दीपक गांधी
3. सौल्टी अग्रवाल
4. उमेश राजपाल
5. विमल अग्रवाल
6. संजीव कुमार झा
7. अजय कुमार
8. संजय कुमार बंका
9. दीपक सराइयाँ
10.आनंद कुमार साह
11. निशान्त भारद्वाज
12. निर्मल कुमार
13. निरंजन कुमार सिंह
14. डॉ. असित कुमार सरकार
15. पीयूष जयसवाल
16. जितेश राजपाल एवं
17. संजय मालवीय
अब 19 सितंबर को नामांकित प्रपत्रों की स्क्रूटनी होगी। 22 और 23 सितंबर 2021 को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 3 अक्टूबर 2021 को द्विवार्षिक आमसभा के द्वितीय सत्र में दिन के 2 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें अध्यक्ष, महासचिव एवं 13 कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव के लिए मत डाले जाएंगे। उसी दिन रात 8 बजे तक परिणाम आ जाने की संभावना है।
चुनाव की प्रक्रिया तीन सदस्यीय चुनाव समिति कर रही है जिसमे चेयरमैन बिनोद सुल्तानियां, को-चेयरमैन बजरंग लाल बथवाल और बिभूति ठाकुर हैं।