
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलजोरी गांव में 190 रुपए बांकाये को लेकर दुकानदार ने ग्राहका को मारपीट कर घायल कर दिया।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्राहक का नाम अशोक सिंह है जो इस गांव का रहने वाला है।

घायल ने बताया कि वह विनोद सिंह के कपड़ा दुकान से 690 रूपये कि खरीदारी किया था। 500 दुकानदार को दे दिया बाकी 190 रुपए को लेकर दुकानदार से कहा सुनी शुरू हो गई।
इस दौरान दुकानदार ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इधर सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय वेदनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।



