गोड्डा: करोड़ों का गबन करने वाले गोड्डा के उप डाकपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उप डाकपाल निर्भय कुमार पर 20.86 करोड़ के गबन का आरोप है। उप डाकपाल निर्भय कुमार गोड्डा के सरौनी डाकघर में उप डाकपाल के रूप में कार्यरत थे। निर्भय डेढ़ साल से निलंबित हैं।

थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि निर्भय कुमार 2015 से कार्यरत थे। इनके समय में ही सरौनी ब्रांच से दो किश्त में 20.86 करोड़ रुपये की अवैध तरीके से निकासी की गयी थी। खाताधारकों के आवर्ती जमा खाते के साथ-साथ अन्य खाते से 20.86 करोड़ रुपये की निकासी कर ली गयी थी। दोनों मामले में जांच के बाद उप डाकपाल दोषी निकला। पुलिस के पास इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य भी है। इसको लेकर ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मामला साल 2018 में विभागीय ऑडिट में उजागर हुआ था। इसके बाद सहायक डाॅ अधीक्षक रामाश्रय ने उप डाकपाल पर वर्ष 2019 में गबन के मामले में मामला दर्ज कराया था। मामले में 23 जनवरी 2019 को पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें 86 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया। वहीं दूसरी बार भी तकरीबन 20 करोड़ के गबन का मामला प्रकाश में आने पर सहायक डाक अधीक्षक ने गबन का मामला दर्ज कराया था।
बताया जाता है कि आरडी एमआइएस में गड़बड़ी हुई थी। जिसमें इतने बड़ी राशि का गबन किया गया था।
Also Read:
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
- Deoghar: सब्जी बाजार के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, गिरफ्तार



