
दुमका: जिले के मसानजोड़ डैम के जलाशय में गवालशिमला गांव के एक 38 वर्षीय युवक जनता मिर्धा की डूबने से मौत हो गई हैं।

सूचना पर मसानजोड़ थाना पुलिस रविवार की दोपहर एसआई भवेश रवानी एवं एएसआई लालमन बैठा ने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस मृतक के पत्नी के बयान पर यूडी (UD) केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मृतक की पत्नी फूलो देवी ने बताया कि उसके पति को मिर्गी की बीमारी थी। किसी प्रकार गहरे पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई।


