नई दिल्ली।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 74,383 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 918 लोगों की मौत हुई है. अब भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 70,53,807 पहुंच गई है. इनमें 8,67,496 सक्रिय मामले हैं, वहीं 60,77,977 लोगों को डिस्चॉर्ज किया जा चुका है. भारत में अब तक कोरोना से कुल 1,08,334 लोगों की मौत हो चुकी है.

भारत से ज्यादा मामले सिर्फ अमेरिका में ही मौजूद हैं. वहां अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 79,45,505 पहुंच चुकी है, जिनमें से 2,19,282 लोगों की मौत हुई है. फिलहाल अमेरिका में 26 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं. वहीं 50 लाख से ज्यादा लोगों को डिस्चॉर्ज किया जा चुका है.

अमेरिका और भारत के बाद सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में हैं. अब तक वहां 50,91,840 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हुई है. फिलहाल ब्राजील में 8,67,459 सक्रिय मामले हैं.


