
Ranchi: झारखंड में 16 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से 13 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि गुरुवार सुबह तक 23 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 13 , बोकारो से एक, देवघर से एक,धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से तीन, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से दो मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348012 गया हैं। जबकि अबतक टोटल 13816172 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 139 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 342740 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5133 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए मरीज मिले है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 81 है। सात मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85691पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84021 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar: टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, चालक फरार, पटेल चौक के पास की घटना
- Deoghar: श्रावणी मेला में शराबबंदी के बीच अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- Deoghar: 45 Kg एक्सपायरी घी, 56 Kg मिलावटी पेड़ा नष्ट, 500 संदिग्ध (प्रोपराइटरी फूड) को रिकॉल के निर्देश, बिना लाइसेंस खाद्य कारोबारियों को नोटिस
- Deoghar: अग्र वंदना सामूहिक गायन समारोह का आयोजन
- सात दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, बाबा मंदिर में 86,85,162 रुपए आय हुई प्राप्त



