
देवघर: अब देवघर शहर में अपराधियों को खुलेआम घूमना आसान नहीं होगा। जनता की सुरक्षा के लिए अगर अपराधियों पर गोली चलानी पड़ी तो देवघर पुलिस पीछे नहीं हटेगी। ये कहना है देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह का।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और रविवार की संध्या पुलिस की कार्रवाई के दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस पर गोली चलाने की दुस्साहस को देखते हुए अब पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगी। जनता की सुरक्षा ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे अपराधियों पर पुलिस गोली चलाने से पहले सोचेगी भी नहीं।

एसपी ने कहा कि पुलिस के पास भी हथियार है और पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलाने की परमिशन भी है। फर्क इससे पड़ता है कि गोली पहले किसके द्वारा चलाई जाती है। ऐसे में अगर अपराधी का मनोबल बढ़ता है और वह अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। तो पुलिस ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने में जरा सा भी देर नहीं करेगी। लोगों की सुरक्षा करना ही पुलिस की जिम्मेदारी है।
देवघर एसपी ने कहा कि अगर अपराधी सोचते हैं कि पुलिस कुछ नहीं करेगी तो यह उनकी गलतफहमी है।
Also Read:


