
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के तपोवन ढ़ाकोडीह गावं में एक 24 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने बरामद किया है। मृतका का नाम यशोदा देवी पति अजीत कुमार पोद्धार है।

मृतक के शव के पास से मोबाइल के चार्जर का केबल भी बरामद किया गया है। मृतका के भाई सारठ थाना क्षेत्र के ढोढोंडुमर गावं निवासी कन्हैया पोद्धार का कहना है कि उसकी बहन की हत्या उसके पति अजीत पोद्धार और उसकी सास बबीता देवी ने गला दबाकर कर हत्या कर दी है।

बताया कि बहन के ससुराल के बगल के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर उन्हें सूचना दी गयी की उसकी बहन की मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गर्दन और पैर में काला दाग का निशान पाया गया।
बताया कि उसकी बहन की हत्या मोबाइल के चार्जर केबुल से पैर बांध कर और दुपट्टा से गला दबाकर की गयी है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताये जाते हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस पहुुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।



