
सिलीगुड़ी: भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पेट्रोलिंग पार्टी पर तस्करों ने फायरिंग किया।

बताया जा रहा है कि बीती रात गश्ती दल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चार से पांच स्मगलरों के एक समूह को संदिग्ध हरकत करते हुए देखा। पेट्रोलिंग पार्टी ने तुरंत फ़्लैंकिंग संतरी को सतर्क किया और मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल ने तस्करों को चुनौती दी।

लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर देशी हथियार (कट्टा) से तीन राउंड फायरिंग किया। वहीं, सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल ने आत्मरक्षा में पंप एक्शन गन से दो राउंड फायरिंग की।
फायरिंग के बाद सभी तस्कर अंधेरे, बांस की झाड़ियों तथा चाय बागान का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इलाके की तलाशी के दौरान मौके से एक मवेशी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।



