
रांची: पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के 20 जिलों में कोरोना कोई मरीज नहीं मिला है। इस दौरान राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 11 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

हालांकि सोमवार सुबह तक राज्य के कुछ जिलों में कोरोना के 13 नए मामले मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से सात, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से दो और साहेबगंज से एक मरीज मिला है।
राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 347842 हो गयी है। अबतक कुल 13229136 सैंपल की जांच की गयी। राज्य में कोरोना के 144 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 342566 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5132 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 80 है। सात मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85607 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83938 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand के Chaibasa में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सहित तीन ने किया आत्मसमर्पण
- JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर BJP MPs ने विपक्ष को घेरा, कहा-छात्रों को अकेला छोड़ा
- Jharkhand में जिम्मेदार लोगों की क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी, CM दें जवाब: दिलीप घोष
- JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन को Nishikant Dubey का समर्थन, बोले- 13 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो अनशन करूंगा
- Jharkhand में छात्रों का विरोध 14वें दिन भी जारी, बोले-यह आजाद भारत के लिए सबसे खराब समय



