
लोहरदगा: लोहरदगा जिला अंतर्गत बगरू थाना क्षेत्र के चरहु गांव में ऑनलाइन सामान मंगवाना पिता-पुत्र को महंगा पड़ गया।

दरअसल, चरहु निवासी आफताब खान उर्फ चांद खान चरहु यात्री शेड में फल बेचने का कार्य करता है। सोमवार को भी चरहु यात्री सेट में फल बेच रहा था। इस दौरान उसका पुत्र भी वहां मौजूद था। आफताब ने ऑनलाइन डिजिटल वेट मशीन मंगाया था। डिजिटल वेट मशीन मिलते ही वेट मशीन को चार्ज में लगाया। जैसे ही चार्ज में मशीन लगा वो ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र दोनों घायल हो गये।


आनन-फानन में परिजनों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल, लोहरदगा ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाजरत दोनों पिता-पुत्र की स्थिति बेहतर बतायी जा रही है। घटना के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, चालक फरार, पटेल चौक के पास की घटना
- Deoghar: श्रावणी मेला में शराबबंदी के बीच अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- Deoghar: 45 Kg एक्सपायरी घी, 56 Kg मिलावटी पेड़ा नष्ट, 500 संदिग्ध (प्रोपराइटरी फूड) को रिकॉल के निर्देश, बिना लाइसेंस खाद्य कारोबारियों को नोटिस
- Deoghar: अग्र वंदना सामूहिक गायन समारोह का आयोजन
- सात दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, बाबा मंदिर में 86,85,162 रुपए आय हुई प्राप्त



