Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। रविवार को बताया गया कि राज्य में कुल सक्रिय 213 मामलों में 103 रांची में सक्रिय हैं।

जबकि जिले में आठ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85540 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83849 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

राहत की बात है कि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान कोरोना से 20 लोग स्वस्थ हुए हैं। रविवार सुबह तक कोरोना के 18 नए केस मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 12, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से एक, खूंटी से तीन और रामगढ़ से एक मरीज मिला है।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347725 हो गया है। जबकि अबतक 12736044 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 213 सक्रिय केस हैं।
राज्य में कोरोना के 342380 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5132 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर
- Deoghar: आधी रात ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच कुख्यात अपराधी पकड़ाये, स्कॉर्पियो, पिस्तौल और गोली बरामद
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता



